गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में सिविल सोसायटी की अहम बैठक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए
गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में शनिवार को 11 बजे सिविल सोसायटी की अहम बैठक हुई। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रमिला मेहरा ने की. बैठक में शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पेयजल समेत निगम क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।।