गुना नगर: गुना: धाकड़ कॉलोनी में शासकीय वकील और पत्नी के शव घर में मिले, पुलिस जांच में जुटी, फैली सनसनी
ना के धाकड़ कॉलोनी में पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल (75) और उनकी पत्नी किरण गोयल (70) के शव घर में संदिग्ध हालत में मिले। बेटे-बहू के संपर्क न होने पर पड़ोसियों को सूचना दी गई, तब मामला सामने आया। दिलीप गोयल का शव फंदे पर और पत्नी का शव पलंग पर मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।