नवाबगंज: बाराबंकी में अरविंद सिंह गोप का बड़ा बयान: '2027 में भाजपा पर चलेगा राम का डंडा और हनुमान का गदा'
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ओवैसी की राजनीति, पीडीए, इंडिया गठबंधन और राम मंदिर चंदा विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।