होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांवलखेड़ा में सड़क किनारे बैठी महिला मरीज का हाल जाना, वीडियो वायरल
नर्मदापुरम में बुधवार करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रीति शुक्ला का बताया जा रहा है जिसमें वह एक महिला मरीज का हालचाल पूछती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, महिला मरीज को सिवनी मालवा से एंबुलेंस के माध्यम से नर्मदापुरम लाया जा रहा था। इसी दौरान सांवलखेड़ा के पास एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।