#ज्वेलर्स से हुईं #लूट का #खुलासा, तीन गिरफ्तार
#कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ज्वेलर्स को लूटने वाले बाइक सवार 3 लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ज्वेलर्स से लूटे गए चांदी के जेवरात, एप्पलआई फोन और लूट में इस्तेमाल बाइक आदि सामान बरामद किया है। इस लूट का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।