हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 650 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापान बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए चित्रकूट बगीची आगरा रोड निवासी एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से सदर कोतवाली पुलिस ने 650 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद किया है। अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।