टोंक: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली
टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।