Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

#जनजातीय_गौरव_दिवस के अवसर पर #बड़वानी जिले के श्री दीपचन्द्र कन्नौजे ने प्रदेश सरकार द्वारा #जनजातीय समुदाय के लिए किए ...

2k views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 15, 2025

MORE NEWS

तलून क्षेत्र के श्री खाटू श्याम मंदिर में आज से भव्य मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 21 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हो गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष महंत श्री शशिगिरी जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में उज्जैन से पधारे पंडित महेंद्र मधुर सहित विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। आज रात 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर पूरे अंचल में भारी उत्साह है और दूर-दराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #TalunNews #KhatuShyam #MpNews

तलून क्षेत्र के श्री खाटू श्याम मंदिर में आज से भव्य मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 21 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हो गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष महंत श्री शशिगिरी जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में उज्जैन से पधारे पंडित महेंद्र मधुर सहित विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। आज रात 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर पूरे अंचल में भारी उत्साह है और दूर-दराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #TalunNews #KhatuShyam #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 28, 2026

बड़वानी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ संपन्न हुआ। 7 से 10 मुहर्रम तक शहर में कलात्मक ताजिए और विशेष सवारियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हिंदू समाज ने भी ताजियों पर मन्नतें चढ़ाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। ताज़नूर और एकता ग्रुप अखाड़े ने हैरतअंगेज़ करतब दिखाए, वहीं नवाब गंज चौक पर समाज द्वारा ताजियादारों का सम्मान किया गया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में ड्रोन और वीडियोग्राफी के जरिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जिला व शहर मुस्लिम कमेटी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन व आवाम का आभार माना है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #Moharram2026 #KoumiEkta #MpNews

बड़वानी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर्व कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ संपन्न हुआ। 7 से 10 मुहर्रम तक शहर में कलात्मक ताजिए और विशेष सवारियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हिंदू समाज ने भी ताजियों पर मन्नतें चढ़ाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। ताज़नूर और एकता ग्रुप अखाड़े ने हैरतअंगेज़ करतब दिखाए, वहीं नवाब गंज चौक पर समाज द्वारा ताजियादारों का सम्मान किया गया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में ड्रोन और वीडियोग्राफी के जरिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जिला व शहर मुस्लिम कमेटी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन व आवाम का आभार माना है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #Moharram2026 #KoumiEkta #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 28, 2026

​बड़वानी में ब्राह्मण समाज द्वारा "सार्थक – एक प्रयास" पहल के तहत श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में करियर काउंसलिंग, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समाज की पत्रिका के विमोचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल रहे, जबकि अध्यक्षता पंडित रामचंद्र शुक्ल ने की। इस दौरान डॉ. प्रमोद पंडित, डॉ. मधुसूदन चौबे एवं डॉ. श्याम नाईक ने विद्यार्थियों को करियर व प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में अमूल्य मार्गदर्शन दिया। इसके बाद समाज की होनहार प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनुप कुमार जोशी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आदित्य अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BrahminSamaj #PratibhaSamman #MpNews

​बड़वानी में ब्राह्मण समाज द्वारा "सार्थक – एक प्रयास" पहल के तहत श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में करियर काउंसलिंग, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समाज की पत्रिका के विमोचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल रहे, जबकि अध्यक्षता पंडित रामचंद्र शुक्ल ने की। इस दौरान डॉ. प्रमोद पंडित, डॉ. मधुसूदन चौबे एवं डॉ. श्याम नाईक ने विद्यार्थियों को करियर व प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में अमूल्य मार्गदर्शन दिया। इसके बाद समाज की होनहार प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनुप कुमार जोशी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आदित्य अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BrahminSamaj #PratibhaSamman #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 28, 2026

जिले के प्रतिभावान युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सीधा अवसर देने के लिए आगामी 30 जून (मंगलवार) को "युवा संगम रोजगार मेले" का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री टी.एस. डुडवे द्वारा इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए।
#JansamparkMP
#Badwani

जिले के प्रतिभावान युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सीधा अवसर देने के लिए आगामी 30 जून (मंगलवार) को "युवा संगम रोजगार मेले" का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री टी.एस. डुडवे द्वारा इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आयुष्मान-भारत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण संपन्न

बड़वानी 27 जून 2026/बड़वानी जिले में किशोर बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित 'उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस' कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएनएफपीए (UNFPA) और इसकी तकनीकी सहयोगी एजेंसी बीजीएमएस (BGMS) के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को 'स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर' के रूप में तैयार करना है, ताकि  विद्यालयों में किशोर विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य, जीवन कौशल, तथा मानसिक, शारीरिक व सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक कर सकें।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन युग शक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्था, बड़वानी द्वारा किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्री तिखाराम सोलंकी, श्री अनिल पवार, श्री कमल मंडोरा एवं श्री ओंकारलाल आर्य ने जिले भर से आए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमएचओ कार्यालय से श्री राधेश्याम जमरे का उल्लेखनीय सहयोग रहा, वहीं अधिकारी डॉ. ज्योति एन शिपणकर एवं भानु प्रताप द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों से उनकी भूमिका पर चर्चा की गई और फीडबैक लिया गया। प्रशिक्षण के गरिमामय समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जेएस परमार एवं डॉ. श्री जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आयुष्मान-भारत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण संपन्न बड़वानी 27 जून 2026/बड़वानी जिले में किशोर बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित 'उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस' कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएनएफपीए (UNFPA) और इसकी तकनीकी सहयोगी एजेंसी बीजीएमएस (BGMS) के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को 'स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर' के रूप में तैयार करना है, ताकि विद्यालयों में किशोर विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य, जीवन कौशल, तथा मानसिक, शारीरिक व सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक कर सकें। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन युग शक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्था, बड़वानी द्वारा किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्री तिखाराम सोलंकी, श्री अनिल पवार, श्री कमल मंडोरा एवं श्री ओंकारलाल आर्य ने जिले भर से आए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमएचओ कार्यालय से श्री राधेश्याम जमरे का उल्लेखनीय सहयोग रहा, वहीं अधिकारी डॉ. ज्योति एन शिपणकर एवं भानु प्रताप द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों से उनकी भूमिका पर चर्चा की गई और फीडबैक लिया गया। प्रशिक्षण के गरिमामय समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जेएस परमार एवं डॉ. श्री जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

#जनजातीय_गौरव_दिवस के अवसर पर #बड़वानी जिले के श्री दीपचन्द्र कन्नौजे ने प्रदेश सरकार द्वारा #जनजातीय समुदाय के लिए किए ... - Barwani News