भादरा में नगरपालिका की सरकारी भूमि पर कब्जे के प्रयास, तारबंदी व सीमेंट पोल उखाड़ने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। आरोप है कि मोहन मारोठिया व जितेन्द्र कुमार ने तार हटाकर भूमि पर बुवाई की। पुलिस ने बीएनएस व पीडीपीपी एक्ट में जांच शुरू की।