मानसी: सैदपुर से नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Mansi, Khagaria | Jan 22, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से नशीले पदार्थ के साथ मानसी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान राजाजान के कमलेश्वरी प्रसाद यादव के रूप में की गयी है।