मानसी: खुटिया पावर हाउस के पास किसान नेता राकेश टिकैत का किया गया भव्य स्वागत, किसान मजदूर जनसभा हुई आयोजित
Mansi, Khagaria | Jan 21, 2024 किसान मजदूर महासंघ एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त बैनर तले खुटिया पावर हाउस के निकट किसान मजदूर जनसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कमल किशोर यादव ने किया तथा सफल मंच संचालन अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। किसान नेता राकेश टिकैत के आगमन पर किसानों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं समस्याओं से अवगत कराये।