मानसी: मुख्य पार्षद ने किया कचरा उठाव के लिए वाहन रवाना,नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए की जा रही पहल
Mansi, Khagaria | Jan 18, 2024 मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में गुरुवार को कचरा उठाव एवं कचरा रखाव डस्टबिन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानसी नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पहले से ही प्रत्येक वार्डों में साफ-सफाई की जा रही है। अब लोग अपने कचरा को डस्टबिन में रख सकेंगे।