देवबंद: देवबंद के तलहड़ी बुजुर्ग गांव में डेयरी फार्म पर बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाकर सात भैंस लूट ली
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव तलहड़ी बुजुर्ग में देर रात बेखौफ बदमाशों ने डेयरी फार्म पर धावा बोलकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने डेयरी संचालक और उसके पुत्र को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने आराम से डेयरी में बंधी सात दुधारू भैंसों को वाहन में लाद लिया और मौके से फरार हो गए।