विजय विहार, सफदरजंग एन्क्लेव और दिल्ली कैंट थानों की पुलिस टीमों ने तीन शातिर भगोड़े आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अहसान अली, श्याम सुंदर खंडेलवाल और राजनेश यादव के रूप में हुई है। यह सभी दिल्ली के बवाना, टिगरी और हरियाणा के सोहना इलाके के रहने वाले हैं।