दिल्ली पुलिस साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने आतंकवाद के खतरे को देखते हुए अपनी मुस्तैदी और बढ़ा दी है। पूरे इलाके में महत्वपूर्ण जगहों पर पक्के नाके लगाकर हर आने-जाने वाली गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध लोगों की पहचान और सत्यापन का काम भी तेज़ कर दिया गया है।