नजफगढ़: साउथ वेस्ट: एंटी स्नैचिंग सेल ने स्नैचर-रिसीवर को पकड़ा, सोने की चेन बरामद की
एंटी स्नैचिंग सेल की पुलिस टीम ने 1 शातिर स्नैचर और 1 रिसीवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्नैचर की पहचान हर्ष यादव, 22 वर्ष और रिसीवर की पहचान राम कुमार, 44 वर्ष के रूप में हुई है, यह सभी दिल्ली के राज नगर-2 और उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले हैं। CCTV और खुफिया जानकारी से संदिग्धों को पकड़ा। आरोपी से 40,000 रुपये और छिनी चेन बरामद।