नजफगढ़: पटेल जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च, हजारों कार्यकर्ताओं-युवाओं ने एकता की सच्ची श्रद्धांजलि दी!
मंत्री पंकज कुमार सिंह, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल हुए। पूरा मार्च देशभक्ति और एकता के जोश से भरा था। सड़कें भारत माता के जयकारों से गूंज उठीं। पश्चिमी दिल्ली की सांसद माननीय श्रीमती कमलजीत सहरावत जी और जिलाध्यक्ष श्रीमती राज शर्मा जी भी मौजूद रहीं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।