बांधवगढ़: जिला पंचायत उमरिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्यो को स्व्च्छाता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला पंचायत के सदस्यों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में पौधरोपण किया एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।