दाउदनगर: फर्जी आईपीएस बनकर व्यवसायी से ठगी करने के आरोप में दाउदनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
फर्जी आईपीएस बनकर दाउदनगर के एक व्यवसायी राकेश कुमार से ठगी करने के आरोप में दाउदनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।व्यवसायी से 47000 की ठगी की गई है।एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने शुक्रवार की शाम 4:30 दाउदनगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि व्यवसायी द्वारा गुरुवार की रात्रि आवेदन दिया गया, जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।