मुंगावली: ढिचरी गांव में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार ढिचरी निवासी अर्जुन सिंह उम्र 60 वर्ष ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे थाने में बताया कि ढिचरी निवासी गोलू राजपूत ने शनिवार को रात लगभग 9:30 बजे अपने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।