कामां: कामां में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मोबाइल, नोटबुक व तीन बाइक जब्त
कामां पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।थाना पुलिस की यह कार्रवाई एसआई दामोदर शर्मा के नेतृत्व में की गई।पुलिस ने कब्जे से सट्टे में उपयोग ली जा रही तीन नोटबुक, एक बॉल पेन, तीन मोबाइल फोन,एक कीपैड मोबाइल फोन तथा तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं।शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी। अनुसंधान जारी है।