पोहरी: पोहरी थाना पुलिस ने 10 माह से फरार फिरौती-डकैती गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Pohri, Shivpuri | Apr 21, 2026 पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान सहित पुलिस टीम ने फिरौती और डकैती के सनसनीखेज मामले में 10 माह से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम 4 बजे न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।थाना प्रभारी रवि चौहान ने सम्पूर्ण जानकारी दी है।