बिलग्राम: चचरापुर गांव में गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर सर्राफा व्यापारी फरार, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में एक सर्राफा व्यापारी के फरार होने का मामला सामने आया है आरोप है कि व्यापारी ग्रामीणों के लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर अपने पास गिरवी रखवाकर दुकान बंद कर फरार हो गया।मामले से नाराज ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।