जांजगीर: जिले में पोषण पखवाड़ा, ईसीसीई गतिविधियां व जागरूकता सत्र आयोजित, बच्चों के पोषण पर दिया गया जोर
जांजगीर-चांपा जिले में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 अप्रैल को बम्हनीडीह, सारागांव, नवागढ़, बलौदा सहित कई क्षेत्रों में ईसीसीई गतिविधियां और जागरूकता सत्र आयोजित हुए। इस दौरान बच्चों के मानसिक विकास, पोषण, स्क्रीन टाइम कम करने और सही खानपान पर चर्चा की गई।