सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने सेमरा बाबा के पास बहने वाले सूर्या नाले का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
मानसून सीजन के दौरान शहरी क्षेत्र के ऐसे नाले,तालाब जहा पर जल भराव की संभावना बनी रहती है ऐसे स्थलो को चिन्हित कर नगर निगम आयुक्त के द्वारा स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध कराये जा रहे है। इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा सेमराबाबा के समीप बहने वाले सूर्या नाले का निरीक्षण कर नाले की बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए।