सिंगरौली: दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई को होगी रवाना, 10 दिनों में पांच स्थानों पर घूमने का मिलेगा मौका
तीर्थ यात्रियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सुलभ सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है इच्छुक यात्री इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अथवा अधिकृत एजेंट के माध्यम से कर सकते है