सिंगरौली: सरकारी सिस्टम से लाचार वृद्ध महिला नाती की गोदी में कलेक्ट्रेट पहुंची, राहत राशि के लिए लगाई गुहार
जिले की प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है, जहाँ न्याय की तलाश में भटकती एक वृद्ध महिला 65 किलोमीटर का सफर तय कर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। यह मामला सरई थाना क्षेत्र का है, जहाँ पीड़िता का आरोप है कि तहसील और बैंक के चक्कर में उसकी समस्या महीनों से अनसुलझी पड़ी है।महिला के अनुसार, उसके बेटे को सर्पदंश की घटना के बाद आपदा राहत सहायता राशि मिलनी थी