पीलीबंगा: पीलीबंगा में किसानों का आंदोलन आज शनिवार को महापड़ाव में बदलने जा रहा है
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में किसानों का आंदोलन आज शनिवार को महापड़ाव में बदलने जा रहा है। GKS के कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि आंदोलन में करीब 10000 किसानों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन को रेल रोको महाअभियान की चेतावनी दी है। संभावित बड़े जमावड़े और रेल रोको चेतावनी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है।