सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ़्तार, 4 ग्राम हेरोइन ज़ब्त
सिंगरौली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शुक्रवार रात मोरवा थाना क्षेत्र में एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी विकास टंडन उर्फ चिंटू (24) एनसीएल कॉलोनी गोरबी का निवासी है।गोरबी चौकी के सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल पाण्डेय को कस्बा भ्रमण के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली। चौकी प्रभारी गोरबी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।