बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी के बाजार में घूम-घूम कर आमजन को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- राम-राम
Bundi, Bundi | Nov 4, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली के उपलक्ष्य पर सोमवार को बूंदी शहर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने आजाद पार्क से रामी-श्यामी प्रारंभ कर सूर्यमल मिश्रण चौराहा होते हुए सब्जी मंडी रोड, कोटा रोड ,एक खंभे की छतरी,अहिंसा सर्किल, इंदिरा मार्केट,चौगान दरवाजा,चोमुखा बाजार,चूड़ी बाजार तक सभी गणमान्य व्यापारियों ,आम जनों को शुभकामना दी।