हुज़ूर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, परिचित ने ₹1.5 लाख ऐंठे
Huzur, Bhopal | Apr 21, 2026 राजधानी भोपाल में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय रंगकर्मी कमलेश कुमार से उनके परिचित ने बेटे को बुल्गारिया भेजने का झांसा देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने वीजा और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर मार्च 2025 में रकम ली और जल्द नौकरी दिलाने का भरोसा दिया|