मुरार: थाने के पास महिला से लाखों की ठगी, गहने लेकर थमा गए कागज की गड्डी
Morar, Gwalior | Jun 20, 2026 मुरार थाना क्षेत्र में ठगों ने एक महिला को ऐसा झांसा दिया कि वह अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे गहने भी गंवा बैठी। वारदात का वीडियो शनिवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला से गहने उतरवाकर ठग उसे नोटों की गड्डी बताकर कागज का बंडल थमा गए और मौके से फरार हो गए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।