बदलापुर: अहिरौली में स्थित श्रीकमलम कार्यालय में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं संग मनाई छोटी दीपावली, बांटी मिठाइयाँ
बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को अहिरौली में स्थित श्रीकमलम कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता साथियों एवं श्रीकमलम टीम के सदस्यों के साथ आत्मीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। विधायक ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।