नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायत पर विभिन्न कंपनियां लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नकली फेवी क्विक बेचे जाने की शिकायत पर कंपनी के कर्मी एवं पुलिस की कार्रवाई में गुड़पट्टी मार्केट मेदिनीनगर से 1400 पीस नकली फेवी क्विक बरामद हुआ। इस सिलसिले में दुकान संचालक संदीप कुमार को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।