पलामू जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत बसडीहा जंगल में शनिवार की देर रात अवैध पत्थर सीज करने गए वनरक्षियों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पांच वनरक्षी जख्मी हुए हैं। इन्हें ईलाज के लिए रात में ही मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): छतरपुर के जंगल में अवैध पत्थर जब्त करने गए वनरक्षकों पर हमला, पांच घायलों को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया - Medininagar Daltonganj News