मुशहरी: पुलिस के दबाव में कुख्यात आरोपी प्रेम सिंह ने किया आत्मसमर्पण, कई गंभीर मामलों में था फरार
मुजफ्फरपुर में पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार चल रही कुर्की कार्रवाई के बीच एक कुख्यात आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, हतौड़ी थाना क्षेत्र के कुख्यात आरोपी प्रेम कुमार सिंह उर्फ टाइगर उर्फ भाई जी के घर पर विधिवत कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई