स्टेशन पर RPF जवान और रेलवे कर्मी भिड़े, स्टेशन उपाधीक्षक को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने; चार निलंबित
=======================================
आगरा/उत्तरप्रदेश।💥💥💥💥💥➡️➡️➡️➡️➡️➡️➡️
आगरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा विवाद सामने आया है। एक महिला ट्रेन से उतरकर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी, जिसे देखकर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर ने वॉकी-टॉकी के जरिए ट्रेन रुकवाने का निर्देश दिया।
आरोप है कि इसके बाद RPF कर्मियों ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में रोक लिया। जब डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर RPF जवान उन्हें घसीटते हुए ले गए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
रेलवे ने कार्रवाई करते हुए RPF के चार पुलिसकर्मियों—मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र—को सस्पेंड कर दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
#Agra #IndianRailways #RPF #UPNews #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #viralreels #viajes #fb #fbreels #fbyシvideo #fbreelsvideo #fbreelsfypシ゚ #fbyシ #Update #railway #training #police #policeofficer #PoliceInvestigation #policeactivity #policevideos #PoliceAction #rails