किशनगंज: युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, 2.71 ग्राम मादक पदार्थ किया गया जब्त
केलवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मय जाप्ता बालाचार तिराहा, एनएच-27 निवाड़ी रोड पर गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अर्जुन राजपूत (26) निवासी सुसवाना बस्ती, वार्ड 29, बारां को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई।