पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए
जक्कनपुर थाने की पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह ऑटो या ई रिक्शा पर यात्रियों को बैठाकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था। मंगलवार शाम 5:54 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया कि इस मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।