गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी व्यापारी पर फायरिंग: रिमांड पर कैंट पुलिस ने आरोपी छोटू बैरागी से एक और पिस्टल बरामद की
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी मंडी में 9 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश में व्यापारी संजीव जैन पर फायरिंग हुई। पुलिस ने आरोपी छोटू बैरागी को गिरफ्तार कर कट्टा जप्त किया। 16 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी से एक और पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद किया है। पिस्टल कमलापुर निवासी अरविंद कटारिया से खरीदना बताया गया।