बिजनौर: बिजनौर गन्ना समिति में भाकियू अराजनीतिक ने नजीबाबाद अलोपुर भूमि विवाद को लेकर आयोजित की प्रेस कांफ्रेंस
Bijnor, Bijnor | Jul 3, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई प्रेस वार्ता में भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक पहुंचे जहां पर उन्होंने आलोपुर गांव में किसान पर हुई कार्यवाही का जिक्र करते हुए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। 6 जुलाई को नजीबाबाद में महापंचायत का ऐलान किया है