Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

गुजरात में भाजपा की #गौरव_यात्रा का जगह-जगह विरोध हो रहा है। जनता भाजपा नेताओं को खदेड़ रही है। 27 साल के कुशासन का अंत इस बार ज़रूर होगा लेकिन गोदी मिडिया एक भी कवरेज नही दिखा रही है। #bharatjodoyatra #komal_ahirwar

144.4k views | Madhya Pradesh, India | Oct 17, 2022

MORE NEWS

माला मानगढ़ में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत; एक ही परिवार के 6 सदस्यों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के माला मानगढ़ गांव में आज शनिवार शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से उसमें मौजूद एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पहले नोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय रतन पिता रामप्रसाद आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार जारी है।

परिजन कोदू सिंह ने बताया कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद थे। अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से सभी लोग घायल हो गए। घायलों में मालती (14), मदन (18), उमा (5), रचना (24), जानकी (6) और वेदरानी (60) शामिल हैं।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने सभी घायलों का उपचार शुरू कराया। 108 एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मियों ने रास्ते में घायलों को सीपीआर भी दिया, लेकिन रतन की जान नहीं बचाई जा सकी। शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना के बाद नोहटा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जिन्होंने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है।

माला मानगढ़ में झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत; एक ही परिवार के 6 सदस्यों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के माला मानगढ़ गांव में आज शनिवार शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से उसमें मौजूद एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पहले नोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय रतन पिता रामप्रसाद आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार जारी है। परिजन कोदू सिंह ने बताया कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद थे। अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से सभी लोग घायल हो गए। घायलों में मालती (14), मदन (18), उमा (5), रचना (24), जानकी (6) और वेदरानी (60) शामिल हैं। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने सभी घायलों का उपचार शुरू कराया। 108 एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मियों ने रास्ते में घायलों को सीपीआर भी दिया, लेकिन रतन की जान नहीं बचाई जा सकी। शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना के बाद नोहटा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जिन्होंने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है।

Damoh, Damoh | Jun 27, 2026

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम, फुटेरा तालाब सहित विभिन्न तालाबों में ठंडे हुए ताजिए; एसपी ने चल समारोह में स्वयं संभाला पुलिस बल के साथ मोर्चा

दमोह शहर में मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे तक ताजियों व चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसके बाद पुरैना तालाब, फुटेरा तालाब सहित विभिन्न जलाशयों में ताजियों का विसर्जन (ठंडा) किया गया। पुरैना तालाब का पानी साफ नहीं होने के कारण कुछ ताजियों को नरसिंहगढ़ नदी ले जाकर ठंडा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा तथा एसडीआरएफ की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही।

मोहर्रम का मुख्य आयोजन घंटाघर क्षेत्र में हुआ, जहां अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। गढ़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गाड़ी खाना सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिए शहर भ्रमण करते हुए निर्धारित मार्गों से पुरैना तालाब पहुंचे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसपी आनंद कलादगी स्वयं पुलिस बल के साथ देर रात तक मुख्य मार्गों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

इस दौरान मुख्य रूप से एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, यातायात पुलिस, राजस्व अमला, विद्युत विभाग और भारी पुलिस बल तैनात रहा। विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम, फुटेरा तालाब सहित विभिन्न तालाबों में ठंडे हुए ताजिए; एसपी ने चल समारोह में स्वयं संभाला पुलिस बल के साथ मोर्चा दमोह शहर में मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे तक ताजियों व चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसके बाद पुरैना तालाब, फुटेरा तालाब सहित विभिन्न जलाशयों में ताजियों का विसर्जन (ठंडा) किया गया। पुरैना तालाब का पानी साफ नहीं होने के कारण कुछ ताजियों को नरसिंहगढ़ नदी ले जाकर ठंडा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा तथा एसडीआरएफ की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। मोहर्रम का मुख्य आयोजन घंटाघर क्षेत्र में हुआ, जहां अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। गढ़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गाड़ी खाना सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिए शहर भ्रमण करते हुए निर्धारित मार्गों से पुरैना तालाब पहुंचे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसपी आनंद कलादगी स्वयं पुलिस बल के साथ देर रात तक मुख्य मार्गों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। इस दौरान मुख्य रूप से एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, यातायात पुलिस, राजस्व अमला, विद्युत विभाग और भारी पुलिस बल तैनात रहा। विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए।

Damoh, Damoh | Jun 27, 2026

बांसनी में जंगली सूअर का शिकार, घर में रखा मिला पका मांस; वन विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दमोह। वन परिक्षेत्र दमोह के ग्राम बांसनी में जंगली सूअर के अवैध शिकार और उसका मांस घर में रखने के मामले का वन विभाग ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर बर्तन और डिब्बों में रखा पका, उबला एवं भुना हुआ मांस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस रखने की बात स्वीकार कर ली।

वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे एवं उपवनमंडल अधिकारी एमडी मानिकपुरी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर खून लगा कुल्हाड़ी का बेंट, धारदार हथियार (हरिया), जंगली सूअर के बाल तथा मांस के अन्य टुकड़े भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए नमूने सुरक्षित किए गए हैं।

वन विभाग ने आरोपी पच्चू गोंड और गोकुल गोंड, निवासी ग्राम बांसनी, थाना दमोह देहात के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 704/26 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है। वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीवों के शिकार या अन्य वन अपराधों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। 

वन विभाग ने ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के शिकार करने की भी  जानकारी तत्काल विभाग को देने की अपील की है, ताकि वन्यजीवों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

बांसनी में जंगली सूअर का शिकार, घर में रखा मिला पका मांस; वन विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार दमोह। वन परिक्षेत्र दमोह के ग्राम बांसनी में जंगली सूअर के अवैध शिकार और उसका मांस घर में रखने के मामले का वन विभाग ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर बर्तन और डिब्बों में रखा पका, उबला एवं भुना हुआ मांस बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस रखने की बात स्वीकार कर ली। वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे एवं उपवनमंडल अधिकारी एमडी मानिकपुरी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर खून लगा कुल्हाड़ी का बेंट, धारदार हथियार (हरिया), जंगली सूअर के बाल तथा मांस के अन्य टुकड़े भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री के वैज्ञानिक परीक्षण के लिए नमूने सुरक्षित किए गए हैं। वन विभाग ने आरोपी पच्चू गोंड और गोकुल गोंड, निवासी ग्राम बांसनी, थाना दमोह देहात के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 704/26 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है। वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीवों के शिकार या अन्य वन अपराधों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के शिकार करने की भी जानकारी तत्काल विभाग को देने की अपील की है, ताकि वन्यजीवों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Damoh, Damoh | Jun 27, 2026

सभी शिक्षकों से निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने की अपील- कलेक्टर प्रताप नारायण यादव
==
विद्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण एवं पोर्टल जांच में लापरवाही पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की शिक्षिका प्रियंका बड़गैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
#damoh

सभी शिक्षकों से निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने की अपील- कलेक्टर प्रताप नारायण यादव == विद्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण एवं पोर्टल जांच में लापरवाही पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की शिक्षिका प्रियंका बड़गैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान श्रम एवं कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर डायमंड सीमेंट प्रॉपर्टीज (हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड), नरसिंहगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
#damoh

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान श्रम एवं कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर डायमंड सीमेंट प्रॉपर्टीज (हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड), नरसिंहगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026