कहरा: कहरा प्रखण्ड सहित विभिन्न बूथों का DM एवं SP ने किया निरीक्षण,मतदाताओं से निर्भीक हो अपने मतदान करने का किया अपील
आज लोकसभा चुनाव के लिए जिले में चल रहे मतदान को लेकर डीएम वैभव चौधरी और एसपी हिमांशु ने कहरा प्रखंड सहित विभिन्न बूथों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम ने मतदाता से निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पोलिंग पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को भी जरूरी दिशानिर्देश दिए।