कहरा: जिला परिषद प्रांगण में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ,जहां महिला वोटरों के लिए किए गए थे विशेष इंतजाम
लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण अंतर्गत मंगलवार को जिले में हुए चुनाव के लिए जिला परिषद परिसर में पिंक बूथ बनाए गए जहां महिला वोटरों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां पर महिला वोटरों के लिए बैठने की व्यवस्था,शुद्ध पेयजल सहित सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे।बूथ को आकर्षक गुलाबी रंगों के बैनर पोस्टर और गुब्बारे से सजाए गए थे जो सबों के आकर्षण का केंद्र बना था।