कहरा: नवहट्टा थाना के मुरादपुर गांव में जमीन बटवारा को लेकर हुए विवाद मे मारपीट, 1 व्यक्ति जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
नवहट्टा थाना के मुरादपुर गांव वार्ड 10 में जमीन बटवारा को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों ने मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम राजकुमार ठाकुर बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने नारायण ठाकुर, अभिषेक ठाकुर और अंकित ठाकुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।