कहरा: ITI कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों से EVM डिस्पैच का कार्य जारी, मतदान कर्मी अपने मतदान केंद्र की ओर हुए रवाना
आज जिला मुख्यालय स्थित ITI कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों से ईवीएम डिस्पैच का कार्य जारी है। मतदान कर्मी व सुरक्षाबल सभी मतदान सामग्री के साथ अपने मतदान केंद्र की ओर रवाना हो रहे हैं। विभिन्न डिस्पैच केंद्र पर आज सबेरे से ही मतदान कर्मी पहुंचने लगे और अपने अपने मतदान केंद्र के लिए ईवीएम व अन्य सामग्री हस्तगत कर निर्धारित मतदान केंद्र की ओर रवाना हो रहे हैं।