आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों ने निकाली तिरंगा रैली
बाटोदा ।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली का शुभारंभ पुराने थाना भवन से हुआ। यहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों एवं अन्य कार्मिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कदम से कदम मिलाते हुए रैली शुरू की। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बोहरा जी तालाब पहुंची। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी गोबिंद गुप्ता व पंचायत कार्मिक मौजूद रहे।