मांगरौल: कूनो नेशनल पार्क से आए केपी 3 चीता ने तिसाया गांव के पास जंगल में गाय का शिकार किया, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mangrol, Baran | Apr 8, 2026 कूनो नेशनल पार्क से निकलकर आए केपी चीता 3 ने तिसाया कोयला मार्ग पर स्थित वन विभाग के जंगल में गाय का शिकार किया। बुधवार सुबह चीता रामगढ़ क्षेत्र से निकलकर कर कोयला गांव के नजदीक पहुंच गया जहां इसने गाय का शिकार किया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।चीता की निगरानी की जा रही है लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।