शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद नगरवासियों और यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। लंबे समय से जर्जर और सुविधाविहीन पड़े रोडवेज बस अड्डे का कायाकल्प तेजी से चल रहा है। करीब 5.26 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक बस अड्डे का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जुलाई तक इसे चालू करने की तैयारी चल रही है।