मांट: थाना मांट पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jun 12, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस ने शुक्रवार को वृंदावन तिराहा देशी शराब ठेका के पास से दीपक निवासी टाउनशिप थाना रिफाइनरी, मथुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से 'नगीना जबरदस्त' मार्का के 36 अद्धे देशी शराब बरामद हुई।